ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा

Home / news / ‘तिलक लगाकर स्कूल आए तो खैर नहीं..’ मुस्लिम शिक्षक-शिक्षिका ने बच्चों को जारी...

‘तिलक लगाकर स्कूल आए तो खैर नहीं..’ मुस्लिम शिक्षक-शिक्षिका ने बच्चों को जारी किया तालिबानी फरमान, अब हो गया बड़ा एक्शन

27-Aug-2024 02:58 PM

By First Bihar

DESK: माथे पर तिलक लगाकर स्कूल आने वाले बच्चों को एक मुस्लिम शिक्षक और शिक्षिका ने तालिबानी फरमान जारी कर दिया और हिदायत दी कि तिलक लगाकर स्कूल आए तो तुम्हारी खैर नहीं है। मामले ने जब तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग ने शिक्षिका और शिक्षक के खिलाफ बड़ा एक्सन ले लिया।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के भनेड़ा स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की थी कि जब भी वे तिलक लगाकर स्कूल जाते हैं तो उन्हें डांट खाना पड़ता है और जबरन उनके तिलक को मिटा दिया जाता है। यह जानकारी मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता हैरान रह गए और हंगामा करते हुए स्कूल जा पहुंचे।


अभिभावकों के साथ साथ कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी स्कूल पहुंचे थे और शिक्षिका और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा मचाया। भारी हंगामें के बाद बेसिक शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर शिक्षिका और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। 


जांच के दौरान स्कूल के बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि शिक्षिका तनवीर आयशा और सहायक शिक्षक मुक्तार अहमद स्कूल में तिलक लगाकर आने पर डांटते हैं और जो भी बच्चा तिलक लगाकर स्कूल आता है तो उसको मिटवा दिया जाता है। जांच में आरोप सही साबित होने के बाद बेसिक शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है जबकि सहायक शिक्षक के वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है।