बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
07-Sep-2023 04:41 PM
By First Bihar
PATNA: सनातन धर्म को लेकर देशभर में छिड़े सिसासी घमासान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने टीका लगाने को लेकर विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे उनके बयान के बारे में पूछा तो जगदानंद सिंह हत्थे से उखड़ गए और मीडियाकर्मियों से ही भिड़ गए। माइक को झटकते हुए जगदानंद ने कहा कि तुम हमारे मालिक हो क्या..कि जो कहोगे वह मान लेंगे।
दरअसल, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जिसको सवाल खड़ा करना है करते रहे। कोई पोथी-पत्रा बैठकर लिख देगा और कहेगा हम भारत के रक्षक हैं तो उससे वो भारत का रक्षक नहीं हो सकता है। जहां भेदभाव हो वह कोई धर्म नहीं, वैसे धर्म का मैं विरोध करता हूं। हम लोग हे राम वाले हैं ना की जय श्री राम वाले, जय श्री राम वाले दंगा करवाते हैं। टीका लगाने और दाढ़ी बढ़ाने से कोई सनातनी नहीं हो सकता है।
जगदानंद के इस बयान के बाद मचे घमासान को लेकर जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे अपनी बात पर पूरी तरह से कायम हैं। इसी बीच देश को गुलाम बनाने से जुड़ा सवाल करने पर वे मीडियाकर्मियों पर भड़क गए और उनकी माइक को हाथ से झटकते हुए मीडियाकर्मियों से ही सवाल पूछने लगे की भारत कब गुलाम हुआ था। मीडिया के सवाल पर भड़के आरजेडी नेता ने कहा कि, 'मैं बार-बार कह रहा हूं की गलत बात मत बोलो और तुम अपनी बात मेरे मुंह में मत डालो.. मेरे मालिक हो क्या.. जो कहोगे हम मान लेंगे..नहीं हटिए..हट।'