ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / टिक टॉक फ्रेंड के फेर में पड़कर घर से भागी 13 साल की...

टिक टॉक फ्रेंड के फेर में पड़कर घर से भागी 13 साल की लड़की, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पैरेंट्स ने दिया था स्मार्ट फोन

25-Nov-2019 12:05 PM

NOIDA: नोएडा में एक नाबालिग लड़की टिक टॉक के फेर में पड़कर घर से ही भाग गई. टिक टॉक पर लड़की को एक लड़के से दोस्ती हुई, फिर लड़के के बुलाने पर वो घर छोड़कर भाग गई. लड़की के माता-पिता ने उसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन खरीद कर दिया था. लेकिन सोशल साइट और टिक टॉक का लत लगने के कारण वो बिगड़ गई और टिक टॉक फ्रेंड से मिलने के लिए घर से ही भाग गई.


दरअसल लड़की को टिक टॉक पर गोमतीनगर के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई. युवक के बुलाने पर लड़की घर से भाग गई और लखनऊ आ गई. हालांकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर लड़की और युवक को संदिग्ध हालात में घूमता देख जीआरपी जवानों ने रोक लिया. पूछताछ के बाद लड़की को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया. 


सीडब्ल्यूसी ने लड़की के माता-पिता को जानकारी दी जिसके बाद वो उसे घर ले गये. सीडब्लूसी की सदस्य सुधा रानी ने बताया कि 20 नवंबर को जीआरपी टीम ने एक लड़की को युवक के साथ संदिग्ध हालात में घूमते देखकर रोका. जिसके बाद दोनों भागने लगे. जीआरपी के जवान ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.