ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल ने...

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल ने UP से 2 जल्लाद मांगा, पवन के अलावे एक और का डिमांड

09-Jan-2020 05:24 PM

DELHI: निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद के अलावे एक और जल्लाद की जरूरत है. तिहाड़ जेल ने इसको लेकर यूपी के डीजी जेल से डिमांड की है. तिहाड़ प्रशासन ने कहा है कि चारों को फांसी देने के लिए दो जल्लादों की जरूरत है. तिहाड़ प्रशासन का लेटर डीजी जेल को मिल गई है. लेटर मिलने के बाद डीजी जेल ने पवन के अलावे एक और जल्लाद मुहैया कराने की सहमति दे दी है. दोनों को 20 जनवरी को रिपोर्ट करना होगा. 

पहले तिहाड़ जेल ने पवन का भेजा था नाम

12 दिसंबर को तिहाड़ जेल ने यूपी के डीजी जेल से जल्लाद मांगा था. जेल प्रशासन ने लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के नाम दिए थे. इसमें मेरठ के पवन जल्लाद का नाम फाइनल कर दिया गया है. यूपी डीजी जेल ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को लिखा था कि जब भी चाहेंगे 5 घंटे के अंदर जल्लाद तिहाड़ पहुंच जाएगा. पवन को बुलाने के आदेश का इंतजार है. कब उनको तिहाड़ से चारों को फांसी देने के लिए बुलावा आएगा. 

सुबह 7 बजे होगी फांसी
 22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी दी जाएगी. दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई थी. पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता ने अपनी याचिका में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी. साथ ही चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की अपील भी की थी.