BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
05-Jan-2020 12:16 PM
By Chandan
SIWAN : कई आपराधिक मामलों को लेकर तिहाड़ जेल में बंद आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन जेल से सरकारी वकील को धमकाया है। शहाबुद्दीन के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक को शहाबुद्दीन ने धमकी दी है। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह के तरफ से इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
दरअसल तिहाड़ जेल में बंद मो शहाबुद्दीन से जुड़े आपराधिक मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को हो रही थी। सुनवाई के दौरान ही शहाबुद्दीन और विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह के बीच बहस हुई। इसी दौरान शहाबुद्दीन ने विशेष लोक अभियोजक को भला बुरा कहा। शहाबुद्दीन के तेवर विशेष लोक अभियोजक को लेकर काफी तल्ख थे। इसे देखते हुए सरकारी वकील जयप्रकाश सिंह की तरफ से पुलिस में एक कम्प्लेन भी दर्ज कराई गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शहाबुद्दीन के खिलाफ सुभाष बैठा पर हुए हमले के मामले में सुनवाई हो रही थी। इस मामले में गवाह हंसनाथ राम की गवाही के दौरान शहाबुद्दीन बार-बार बाधा पैदा कर रहे थे जिस पर विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने आपत्ति जताई। सरकारी वकील की आपत्ति शहाबुद्दीन को नागवार गुजरी और वह उन्हें ही भला बुरा कहने लगे। सरकारी वकील जयप्रकाश सिंह ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई शहाबुद्दीन या उनके लोगों के द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।