परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
25-May-2023 04:28 PM
By First Bihar
DELHI: गुरुवार की सुबह अचानक दिल्ली के पूर्व मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसल कर गिर गये। तत्काल उन्हें दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें LNJP हॉस्पिटल के ICU में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वे पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 31 मई 2022 को उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। कहा है कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है-सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ मैं में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इस विपरित परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें। यह बातें अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कही है।
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं। पहले भी वे बाथरूम जाने के दौरान गिरे थे। आम आदमी पार्टी ने का आरोप है कि बीजेपी उन्हें मारना चाहती है।