Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
28-Jan-2020 07:59 AM
DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. तिहाड़ जेल में दोषियों को सूली पर लटकाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुनहगारों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन आखिरी चरण की तैयारियों में जुटा है. तिहाड़ में फांसी का ट्रायल भी किया गया है.
सोमवार को जेल के अंदर चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने की रिहर्सल की गई ताकि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा सके. तिहाड़ जेल में तीसरी बार जेल प्रशासन ने डमी एग्जिक्यूशन किया ताकि फांसी पर लटकाने के जरूरी चीजों को टेस्ट किया जा सके. जेल प्रशासन ने दोषियों के वजन के बराबर गेहूं और बालू के बोरे लटकाकर फांसी का रिहर्सल किया. अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रायल आगे भी किया जाएगा.
दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तीन दिन बाद जल्लाद भी आ जाएगा. वहीं मौत को करीब देखकर निर्भया के गुनहगारों की बेचैनी साफ तौर पर दिख रही है. अंतिम वक्त में गुनहगार अपने परिवार के लोगों से मिल रहे हैं. दोषी अक्षय कुमार सिंह की पत्नी और मां ने जेल में मुलाकात की है.