दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Nov-2019 02:00 PM
DELHI: तिहाड़ जेल में सजा काट रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री से ED पूछताछ कर रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद ईडी की टीम पी. चिदंबरम से पूछताछ कर रही है.
आपको बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को INX मीडिया केस में ईडी को 22 और 23 नवंबर को पूछताछ करने की इजाजत दी थी. वहीं अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा.
ईडी ने अपनी याचिका में तिहाड़ में बंद चिदंबरम से इन दो दिनों के दौरान सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी. एजेंसी का कहना था कि कुछ दस्तावेज उन्हें दिखाये जाने हैं. आपको बता दें कि कोर्ट ने इससे पहले चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी थी.