क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
27-Jun-2020 04:04 PM
DESK : टिड्डियों के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के विकास मंत्री ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इसमें विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, डायरेक्टर एग्रीकल्चर, डीएम साउथ दिल्ली, डीएम वेस्ट दिल्ली मौजूद हैं. इस बैठक में टिड्डियों के खतरे को देखते हुए मंथन जारी है. बैठक खत्म होने के बाद सरकार एडवाइजरी जारी करेगी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टिड्डियों का बड़ा दल धीरे-धीरे पलवल की तरफ जा रहा है. वहीं कुछ दलों ने जसोला और भाटी के तरफ मुड़ गए हैं. जिसे देखते हुए उन इलाकों में डीजे, ड्रम, ढोल बजाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही केमिकल स्प्रे भी करने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में दिल्ली के साउथ, वेस्ट और साउथ वेस्ट जिले के डीएम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. नोएडा में भी टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है. टिड्डी दल के घुसने की संभावना को लेकर नोएडा में 4 टीम गठित की गई हैं. वहीं हवाओं का रुख अभी साउथ दिल्ली की तरफ ज्यादा है, अगर हवा का रुख बदला तो दिल्ली की तरफ भी टिड्डियों का दल आ सकता है. इसे देखते हुए भी मॉनिटरिंग की जा रही है.
दिल्ली से सटे सोनीपत के किसानों को डिप्टी कमिश्नर ने अलर्ट कर दिया है. कभी भी वहां टिड्डी का दल पहुंच सकता है. ऐसे में किसानों से भी अपील की है कि वे डीजे, ड्रम, ढोल बजाने को लेकर तैयार रहें.