खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 11:27 AM
By First Bihar
PATNA: पटना में अब से थोड़ी ही देर में विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के शीर्ष नेता पटना पहुंच चुके हैं और सीएम आवास में आयोजित बैठक के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेट गेस्ट हाउस से बैठक के लिए रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आप सभी दुआ कीजिए कि सबकुछ अच्छा हो।
दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को पटना पहुंची थीं। एयरपोर्ट से वे सीधे तेजस्वी यादव के आवास पहुंची थीं, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि लालू पूरी तरह से स्वस्थ हैं उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लालू से उनके संबंध काफी मधुर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि बैठक में क्या कुछ होगा नहीं कह सकते हैं। बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। बैठक में जो भी फैसला होगा, उसे सभी लोग मानेंगे। आज बैठक में रवाना होने से पहले ममता ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा कि दुआ कीजिए की सबकुछ ठीक रहे।
