ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

19-May-2022 01:59 PM

DESK: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां बवाना इलाके में स्थित एक थिनर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 17 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे में 1 की मौत और 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। थिनर फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रहीं हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मी दमकल की 17 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 


बता दें कि पिछले दिनों मुंडका इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग लापता हो गए थे। वहीं हाल ही में दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई थी। हालांकि इस हादसे में समय रहते बस पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।