ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / 'The Kashmir Files' को लेकर बोले शरद पवार, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता...

'The Kashmir Files' को लेकर बोले शरद पवार, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इसका प्रचार किया

11-Apr-2022 09:33 AM

DESK : फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस फिल्म को लेकर राकांपा प्रमुख व वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने बयान दिया है. इसको लेकर उन्होंने न सिर्फ फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री बल्कि, भाजपा पर भी निशाना साधा. 


पवार ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म के द्वारा धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.


एनसीपी प्रमुख ने कहा कि, देश में सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ रही है. भाजपा कश्मीरी पंड़ितों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है. आज हिंदुओं और मुस्लिमों में एक दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है, यह गंभीर बात है. जो लोग सामाजिक हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए. 


दरअसल, शरद पवार अमरावती में पार्टी समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था. जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक उन पर हमला करता है. आज यह असुरक्षा पैदा करने के लिए एक सुनियोजित साजिश हो रही है.