ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / थप्पड़ मारने वाली भाजपा की महिला नेता गिरफ्तार, कोर्ट ने दे दी जमानत

थप्पड़ मारने वाली भाजपा की महिला नेता गिरफ्तार, कोर्ट ने दे दी जमानत

17-Jun-2020 02:15 PM

DESK : हमेशा से सुर्ख़ियों में छाई रहने वाली टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. मार्केट कमेटी के सचिव को थप्पड़ मारने के मामले में सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थीं. पुलिस ने उन्हें हिसार की अदालत में पेश किया. हालांकि सूत्रों की मानें तो उन्हें जमानत भी मिल गई.


बता दें कि सोनाली फोगाट हिसार में एक अनाज मंडी का जायजा लेने पहुंची थीं. वहां उनकी मार्केट कमेटी के सेक्रेट्री सुल्तान सिंह से तू-तू मैं-मैं हो गई. ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोनाली ने सभी के सामने उस अधिकारी को थप्पड़ लगा दिया. वायरल वीडियो में अधिकारी सोनाली को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नेता इतनी ज्यादा गुस्साई हुई थीं कि उन्होंने उस अधिकारी को चप्पल से पीट दिया. सोनाली बहस के दौरान लगातार अधिकारी को डांटती दिखी थीं.




बीजेपी नेता सोनाली फोगाट हरियाणा के हिसार में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के इलेक्शन लड़ी थीं. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उस समय चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रही थीं, उसी के चलते उन्हें टिक टॉक स्टार भी कहा जाने लगा था.


news image


बुधवार को सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिसार कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें तुरंत जमानत मिल गई. टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. जिसे आप नीचे देख सकते हैं. 


news image


news image


news image