ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / आसमान से फिर बरसी मौत, बिहार में वज्रपात से अबतक 8 लोगों की...

आसमान से फिर बरसी मौत, बिहार में वज्रपात से अबतक 8 लोगों की गई जान

19-Jul-2020 11:50 AM

PATNA : बिहार के कई जिलों में अचानक से बदले मौसम में बुरी खबर दी है। बिहार में वज्रपात से अब तक के 8 लोगों की जान चली गई है। पूर्णिया जिले में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि पटना के बाढ़ इलाके में एक व्यक्ति की मौत और बेगूसराय में एक युवक की मौत ठनका गिरने की वजह से हुई है। 


मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी थी। आपदा प्रबंधन विभाग में वज्रपात की आशंका वाले इलाकों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था। पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में सिंघाड़ापट्टी इलाके में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि बाढ़ के भदौर में एक व्यक्ति की मौत ठनका गिरने की वजह से हुई है। इसके अलावे बेगूसराय में भी एक युवक की मौत की खबर है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल 5 लोगों की मौत अब तक वज्रपात से हो चुकी है।


पूर्णिया में हुई वज्रपात की घटना को लेकर जानकारी मिली है कि मरने वालों में सभी तीनों लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक धमदाहा थानाक्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ा पट्टी का बताया जा रहा है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है  कि सुबह से हो रहे मूसलाधार वर्षा एवम वज्रपात की चपेट में एक ही परिवार के तीन लोगो पर आफत बनकर आई. मरने वालों में कैलाश मण्डल उम्र 55 वर्ष कैलाश मंडल का 18 वर्षीय पुत्र दिलखुश मण्डल और निशा देवी उम्र 19 वर्ष शामिल हैं.