ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / थाने में मुर्गे की हत्या का केस दर्ज, पूर्व विधायक के बेटे ने...

थाने में मुर्गे की हत्या का केस दर्ज, पूर्व विधायक के बेटे ने की पोस्टमार्टम की मांग

12-Sep-2021 03:18 PM

DESK: मुर्गे की मौत से आहत पूर्व विधायक के बेटे ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। साथ ही मुर्गे का पोस्टमार्टम कराने जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वही सामने आए इस मामले से इलाके के लोग भी सकते में है।


दरअसल यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश का है जहां पीपारा कल्याण के पूर्व विधायक दुक्खी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने थाने में हत्या का एक मामला दर्ज कराया है। आप सोच रहे होंगे की किसी व्यक्ति की हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया गया होगा लेकिन यह गलत है कि हत्या का यह मामला किसी व्यक्ति से संबंधित नहीं है बल्कि पक्षी से जुड़ा यह मामला है।


पूर्व विधायक जी के बेटे का आरोप है कि किसी ने  उसके मुर्गे को जहर देकर मार डाला है। इसलिए उसने मुर्गे की हत्या का मामला सिंदुरिया पुलिस थाने में दर्ज करायी है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब वह मुर्गे का पोस्टमार्टम कराना चाहता है। इसलिए उसने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग पुलिस के समक्ष रखी है।


राजकुमार भारती का कहना है कि उन्हें और उनके परिवारवालों को पशु पक्षियों से बहुत ज्यादा लगाव है। इसलिए उन्हें अपने मुर्गे की मौत का बहुत दुख है। राजकुमार ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे और जब घर लौटे तब देखा की उनका मुर्गा सांस नहीं ले पा रहा है जब तक वह कुछ समझ पाते मुर्गे ने दम तोड़ दिया। 


पूर्व विधायक के बेटे ने यह आशंका जतायी है कि किसी ने जहर देकर उसे मार डाला है। इस घटना से आहत होकर उन्होंने थाने में मुर्गे की हत्या का मामला दर्ज कराया है। अब वे मुर्गे का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।