Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
09-Jan-2023 07:03 AM
PATNA : पूरा बिहार इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बर्फीली पछुआ हवा ने पुरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है रहा। आलम यह है कि ठंड के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा और हर रोज पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस बार गया में ठंडे ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को पिछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा। जिसके बाद मौसम विभाग ने यहां शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस सीजन में बिहार के किसी भी शहर में पहली बार इस तरह का एलान किया गया।
वहीं, राजधानी पटना में भी लोग ठंड से कांपते रहे। राज्य में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। पटना में दस जनवरी तक कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। जबकि बीते कल राजधानी वासियों काफी दिनों बाद धूप भी देखने को मिला। लेकिन इसके बावजूद पछुआ के प्रवाह के कारण ठंड से खास राहत नहीं मिली। अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो और अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे है।
इधर, इस ठंड और कोहरे की वजह से विमान और ट्रेन परिचालन पूरी तरह बेपटरी रहा। पटना आने वाली आधा दर्जन उड़ानें देरी से आईं। स्पाइस जेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट को कोलकाता डाइवर्ट किया गया। वहीं, ट्रेनें 15 घंटे से भी अधिक की देरी से पटना जंक्शन पहुंचीं।
गौरतलब हो कि, ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद हैं। हालांकि रोहतास और औरंगाबाद में सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। वहीं, सारण, जहानाबाद और कैमूर में स्कूल 10, बक्सर में 11 तक बंद है। नवादा में 5वीं तक के स्कूल 14 तक बंद हैं। वैशाली में 14 तक इंटर तक के सभी शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। भोजपुर में 10वीं कक्षा तक के स्कूल 14 तक बंद हैं।