ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / news / थम नहीं रही राहुल गांधी की मुश्किलें, मोदी सरनेम के बाद कौरव वाले...

थम नहीं रही राहुल गांधी की मुश्किलें, मोदी सरनेम के बाद कौरव वाले बयान पर हरिद्वार कोर्ट में परिवाद दायर

01-Apr-2023 06:59 PM

By First Bihar

DESK: राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा और सांसदी जाने के बाद आरएसएस ने हरिद्वार की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है। 21वीं सदी के कौरव वाले बयान को लेकर आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस किया है। 


राहुल गांधी पर आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। आरएसएस का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 9 जनवरी 2023 को हरियाणा में राहुल गांधी ने कहा था कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा चलाते हैं। उनके साथ देश के दो तीन सबसे अमीर लोग खड़े हैं। 


राहुल ने आरएसएस की तुलना कौरवों से किया है। जो उनकी मानसिकता को उजागर करता है। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर आरएसएस ने उनके खिलाफ हरिद्वार की एक कोर्ट में परिवाद दायर किया है। अब इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने इस दिन राहुल गांधी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। 


गौरतलब है कि गुजरात की अदालत ने 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। राहुल गांधी को दो साल कैद की सजा सुनायी गयी थी। दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद 24 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा सचिवालय ने अयोग्य करार दे दिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें सरकारी बंगला को खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया। 14 तुगलक लेन का सरकारी बंगला अब उन्हें 22 अप्रैल तक खाली करना होगा। 27 मार्च को लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने एक नोटिस भेजकर यह बंगला खाली करने को कहा है।