बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
05-Dec-2019 03:51 PM
RANCHI: झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया। दोपहर के तीन बजते ही चुनावी भोंपू बंद हो गया। दूसरे चरण में जमशेदपुर, खूंटी समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें सीएम रघुवर दास, पूर्व मंत्री सरयू राय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, स्पीकर दिनेश उरांव शामिल हैं। इस चरण में 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 5784 बूथों में से 1844 को अतिसंवेदनशील माना गया है।
जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उन्हें उनकी ही सरकार में मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनौती दे रहे हैं। इनके अलावा जेवीएम ने अभय सिंह को और कांग्रेस ने गौरव वल्लभ को मैदान में उतारा है।
वहीं चक्रधरपुर सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर पाला बदल कर विधायक शशिभूषण सामड़ जेवीएम के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। जेएमएम से टिकट कटने के बाद उन्होंने जेवीएम का दामन थाम लिया है। जेएमएम ने इस सीट से सुखराम उरांव को मैदान में उतारा है। वहीं तमाड़ सीट से AJSU विधायक विकास मुंडा इस बार पाला बदल कर जेएमएम के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर AJSU और जेवीएम ने भी उम्मीदवार उतारे हैं ।