ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ठाकरे सरकार देगी प्राइवेट जॉब में मराठियों को 80 फीसदी रिजर्वेशन, महाराष्ट्र से...

ठाकरे सरकार देगी प्राइवेट जॉब में मराठियों को 80 फीसदी रिजर्वेशन, महाराष्ट्र से बाहरी लोग होंगे बेदखल !

01-Dec-2019 07:50 PM

MUMBAI: महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार ने बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है। सरकार ये दांव नौकरियों के माध्यम से चलने जा रही है। उद्धव सरकार मराठा कार्ड खेलने जा रही है। महा विकास आघाड़ी की सरकार कानून लाकर स्थानीय लोगों के लिए निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण  सुनिश्चित करने जा रही है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने रविवार को कहा कि महा विकास आघाडी सरकार कानून लाकर स्थानीय लोगों के लिये निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण तय करेगी। कोश्यारी ने यह घोषणा विधान भवन में विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए की। इस दौरान उन्होंने आने वाले साल के लिए सरकार की योजनाओं का एजेंडा पेश किया।

उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को 10 रुपये में भोजन मुहैया कराएगी और राज्य के प्रत्येक जिले में सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल बनाएगी। स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण देना, दस रुपये में भोजन मुहैया कराना और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का निर्माण सत्तारूढ़ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम का हिस्सा है।

राज्यपाल  ने अपने भाषण में कहा, कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की महा विकास आघाडी गठबंधन सरकार बेरोजगारी को लेकर चिंतित है। सरकार कानून लाकर स्थानीय लोगों के लिये निजी नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी।