सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
29-Sep-2022 01:26 PM
NALANDA: एलजेपी (रामविलास) के एक नेता ठगी के मामले में पकड़ा गया है। उसे बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, नेता पर राजगीर में श्रम कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। जब जांच की गई तो उसके पास से स्कैनर, नकली थंब इंप्रेशन, प्लास्टिक का अंगूठा और सेंट्रो कार बरामद किया गया। आरोपी नेता इतना शातिर है कि वह मार्क्सवादी नगर में शिविर लगाकर श्रमकार्ड बनाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाता है।
जब नालंदा के राजगीर थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शातिर को पकड़ लिया। मार्क्सवादी नगर से एलजेपी नेता की गिरफ्तारी हुई है। वह मुंगेर आईटी सेल का अध्यक्ष अमित कुमार है। उसका एक साथी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। शातिर के पास से स्कैनर, 100 से ज्यादा प्लास्टिक का अंगूठा, 10 पीस गिले पदार्थ से बना सांचा, सेंट्रो कार, एलजेपी और पुलिस मित्र का पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।
इस मामले को लेकर एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में रेड की गई। शातिर मार्क्सवादी नगर में शिविर लगाकर श्रमकार्ड बनाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। स्कैनर मशीन में अंगूठा का निशान लगाने के बाद महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज आने लगे कि उनके अकाउंट से रूपये निकाले जा रहे हैं। कई लोगों के खाते से 8 तो किसी के अकाउंट से 10 हजार रुपए की निकासी की गई। जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो आरोपी एलजेपी का नेता निकला।