पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
11-Jan-2022 03:32 PM
DESK : हर चमकती पीली चीज सोना नहीं होती. इसलिए सावधान रहें. सावधानी हटी दुर्घटना घटी. लेकिन फिर भी BDO साहब ठगी का शिकार हो गये. मामला झारखंड से है जहां बीडीओ साहब पीतल की चमक को सोना समझ बैठे और चार लाख का चूना लग गया. साहब को जब ठगी का असहसास हुआ तो उनकी आंखे खुली और उन्होंने फिर पुलिस से मदद मांगी.
बंगाल के इस ठग ने झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल को सोना बताकर पीतल का सिक्का बेच दिया और चार लाख रूपये की ठगी कर ली. महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल के अनुसार चार महीने पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कीमती सामान देने की बात कही.
बीडीओ ने अपने एक रिश्तेदार को कीमती सामान देखने के लिए पश्चिम बंगाल के कोठाशोर सैंथिया भेजा, जहां ठगों ने बीडीओ के रिश्तेदार को बहुत सारा सोने का सिक्का दिखाया और नमूने के तौर पर आधा सिक्का दे दिया.
उस सिक्के की जांच कराने पर वह सही पाया गया. जिसके बाद ठग बार-बार उन्हें फोन कर वहां आने के लिए कहने लगा. इसके बाद एक बार फिर बीडीओ उमेश मंडल ने अपने रिश्तेदार को सैंथिया भेजा और 450 सोने के सिक्के 4 लाख रुपए देकर खरीद लिए. खरीदे गये 450 सिक्के की जब जांच कराई गई तो सभी नकली पाए गए.
ठगी के इस मामले में महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी BDO उमेश मंडल को ठग ने पहले झांसे में लिया फिर ठगी को अंजाम दिया. बीडीओ ने महेशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.