BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
05-Oct-2023 09:59 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : झारखंड से हाई प्रोफाइल तरीके से की जा रही शराब की तस्करी को पकड़ने में जमुई उत्पाद पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है। यह कार्रवाई रात उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर के निर्देश पर एसआई संगम कुमार के नेतृत्व में की गई है। इसमें एक थार के अंदर से दो कार्टून विदेशी शराब के साथ एक थार वाहन को जब्त किया गया है। साथ ही एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब के साथ थार वाहन और गिरफ्तार एक महिला व एक युवक को देर रात उत्पाद थाना लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं,उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। गिरफ्तार महिला गया जिले की रहने वाली चंचला कुमारी और गिरफ्तार युवक जमुई जिले के चंद्रदीप थाना इलाके का रहने वाला राहुल कुमार बताया जाता है। दोनों मिलकर थार वाहन में आईटीबीपी पुलिस का लोगो लगाकर उत्पाद विभाग की टीम व थाना की पुलिस को गुमराह कर काफी दिनों से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात जमुई-देवघर मुख्य मार्ग के सोनो चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि थार वाहन से अवैध शराब की खेप झारखंड की ओर से लाई जा रही है। सूचना के बाद एक टीम एसआई संगम कुमार के नेतृत्व में गठित की गई, फिर सूचना के मुताबिक सोनो में नाकाबंदी की गई। उसके बाद थार वाहन की जब जांच किया गया तो थार वाहन के पीछे रखा दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक युवक व एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
उधर,गिरफ्तार युवक खुद को आइटीबीपी का जवान बता रहा है। फिलहाल युवक संदेह के घेरे में है। थार वाहन पर लगा आइटीबीपी पुलिस का लोगो भी संदेहहस्पद है। थार वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। युवक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि थार वाहन से शराब की खेप देवघर से जमुई जिले के चंद्रदीप ले जाई जा रही थी। इससे पहले भी कई बार थार वाहन से शराब की खेप ले जाई जा चुकी थी।