मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
07-Jun-2023 02:15 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : पति और पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत होता है। अगर चोट पति को लगे दर्द पत्नी को भी होता है। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि पति - पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है। अब यह तमाम बातें भागलपुर में सच होती हुई नजर आयी है। यहां एक महिला की मौत इस वजह से हुई की उसने अपने पति को जेल में बंद देखा। उसके बाद इस महिला को गहरा सदमा लगा और फिर इसकी मौत हो गई।
दरअसल, भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा रहा और पिछले आठ महीने से पल्लवी प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन, बच्चे के जन्म से पहले महिला के साथ बड़ा हादसा हुआ अब उसकी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि, महिला के पति का कुछ दिन पहले विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था। वह बीते करीब आठ महीने से वह जेल में है। अब उसकी पत्नी पल्लवी उससे मिलने पहुंची और अपने पति को जेल में बंद देख उसे बुरी तरह से सदमा लगा और वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने पैसे लेकर जबरन जेल भेज दिया। विरोधी पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है। आज पूरा घर बिखर गया। इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है। वहीं पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई।
इधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने फोन पर बात करते हुए कहा कि महिला पल्लवी यादव अपने पति गोविंद यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिलने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई। महिला की मौत हो गई है। देखने से यह प्रतीत हुआ कि उसे हार्ट अटैक आया होगा।