ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / 'तेरे अंगने में मेरा क्या काम है ...', NDA में नीतीश की...

'तेरे अंगने में मेरा क्या काम है ...', NDA में नीतीश की वापसी पर बोले मोदी के मंत्री ... नए साल में JDU पर बड़ा ग्रहण

30-Dec-2023 10:43 AM

By First Bihar

PATNA : ललन सिंह के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से बिहार सरगर्मी बढ़ी हुई है। ऐसे में भाजपा के तरफ से अब इस पूरे प्रकरण से दूरी बनती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि - हम न तो रोते हैं और न ही खुश होते हैं। उनके पार्टी में कुछ बदलाव हो रहा है तो उससे मुझे क्या लेना देना है। 


दरअसल, गिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया है कि ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और इसको लेकर भाजपा में ख़ुशी की बता कही जा रही है। जिसके बाद जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि- हम न तो खुश होते हैं और न ही रोते हैं। मेरा तो यही कहना है कि तेरे अंगने में मेरा क्या काम है। 


इसके आगे उन्होंने कहा है कि- नए साल में जदयू पर पूरी तरह से ग्रहण लगा हुआ है। ये तो अटकलें चल रही है कि वो हमलोग के साथ आ रहे हैं तो मुझे तो यही कहना है कि- हमारे यहां दरवाजा बंद है। इसलिए हमें उनके यहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है। उससे क्या लेना देना है। उनका काम है वो समझे। हमें क्या काम है। 


वहीं, राजद नेता फतेह बहादुर के बयान पर गिरीराज सिंह ने कहा कि -  कौन है फतेह बहादुर? यह सभी लोग कर है सिर्फ हिंदू धर्म पर बोलते हैं चाहे रजत के लोगों स्टालिन हो या उत्तर प्रदेश के नेता हो कभी कुरान पर बोलकर दिखाएं कभी मोहम्मद साहब पर बोलकर दिखाएं। तब पता चलेगा किसी के धाम और आस्था पर चोट पहुंचाने का क्या नतीजा होता है। 


आपको बताते चलें कि, इसके पहले भी केंद्रीय मंत्री ने यह दावा किया था कि नीतीश कुमार अब कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उनके लिए बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल दलों ने पूरी प्लानिंग कर ली है। बीजेपी नेता ने सीधे लालू यादव का नाम लिया था और कहा था कि ये सारा चक्रव्यूह आरजेडी नेता ने रचा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल दल ही जदयू को कमजोर करने में लगे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता ने अपने इस दावे के पुष्टि के लिए गठबंधन सरकार की गतिविधियों का जिक्र किया।