तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
06-May-2020 06:38 AM
DESK : कोरोना संकट को लेकर देश भर में जारी लॉकडाउन के अभी और बढने के आसार हैं. तेलंगाना सरकार ने इसके संकेत दे दिये हैं. तेलंगाना सरकार ने अपने राज्य में लॉकडाउन को 29 मई तक बढा दिया है. पूरे सूबे में शाम 7 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है.
मंगलवार की रात तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने सूबे में लॉकडाउन बढाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि सूबे में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाना जरूरी हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे सूबे में शाम 7 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. लोगों को अगर जरूरी सामान खरीदना है तो शाम 6 बजे से पहले खरीद लें. इसके बाद लोगों को अपने घरों में ही रहना होगा.
गौरतलब है कि तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस के 1096 मरीजों की पहचान हो चुकी है. इनमें से 628 लोग संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. वहीं 29 लोगों की मौत हो चुकी है. तेलंगाना में हर रोज कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं. इसके मद्देनजर ही राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढाने का फैसला लिया है.
तेलंगाना सरकार के फैसले से पूरे देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद भी बंदिशें जारी रहने की संभावना जतायी जा रही है. देश में फिलहाल 17 मई तक लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों समेत दूसरे लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति दी है. ऐसे में कई राज्यों में कोरोना का खतरा और बढ़ने की आशंका है. लिहाजा संभावना जतायी जा रही है कि लॉकडाउन की अवधि और बढ़ सकती है.