ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / KCR की बेटी कविता को ED का समन, 9 मार्च को पूछताछ के...

KCR की बेटी कविता को ED का समन, 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया, बोलीं कविता-जनता के अधिकारों के लिए निडर होकर लड़ूंगी

08-Mar-2023 02:28 PM

By First Bihar

DESK: तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS की एमएलसी के. कविता को ED ने समन भेजा है। 9 मार्च को भारत राष्ट्र समिति की 44 वर्षीय नेता कविता को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में उन्हें बुलाया गया है। 


इससे पूर्व कविता के करीबी अरुण आर पिल्लई और उनके सीए बुची बाबू को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने पिछले साल इस मामले में पूछताछ भी की थी। अब कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने ईडी पूछताछ करेगी। पिल्लई दक्षिणी समूह का प्रतिनिधित्व करता है। इस समूह में मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी, शरत रेड्डी, के. कविता और अन्य लोग शामिल हैं।


 के. कविता ने कहा था कि संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने की मांग को लेकर 10 मार्च को जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठेगी। ईडी की समन मिलने के बाद के. कविता ने कहा है कि वो जांच एसेंसियों को पूरा सहयोग करेगी। देश के उज्जवल भविष्य के लिए वो आवाज उठाती रहेंगी। तेलंगाना दमनकारी जनविरोधी शासन के आगे नहीं झुकेगा। ईडी के समक्ष पेशी को लेकर वो कानूनी सलाह लेंगी। कविता ने कहा कि दिल्ली में बैठे सत्ता के सौदागरों को भी याद दिला दूं कि दमनकारी और जनविरोधी शासन के आगे तेलंगाना कभी झूका नहीं है और ना झुकेगा। जनता के अधिकारों के लिए निडर होकर डटकर लड़ूंगी।