BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
25-Jun-2020 06:22 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह-सवेरे विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं। आज सुबह 8:30 बजे तेजस्वी 10 सर्कुलर आवास से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ आरजेडी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।
विधानसभा चुनाव के पहले राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल रखा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में भी मुद्दा बनाना चाहते हैं। तेजस्वी को लगता है कि जनहित के मुद्दे को उठाने से पार्टी को फायदा मिलेगा साथ ही साथ एनडीए को इस मसले पर बैकफुट के ऊपर धकेला जा सकता है।
इसके पहले तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था। तेजस्वी दिन पहले राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन भी सौंपा चुके हैं। आरक्षण की व्यवस्था को बनाए रखने और संविधान में आरक्षण की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को गोलबंद कर रखा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि तेजस्वी जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरेंगे तो वह किस अंदाज में विरोधियों पर हमला बोलते हैं।