ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / तेजस्वी यादव ने नहीं मानी चंद्रिका राय की सलाह, ट्विटर के जरिए नीतीश...

तेजस्वी यादव ने नहीं मानी चंद्रिका राय की सलाह, ट्विटर के जरिए नीतीश सरकार पर फिर बोला हमला

28-Apr-2020 11:21 AM

PATNA : लॉकडाउन उनके बीच बिहार से दूर बैठे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव को उनके संबंधी चंद्रिका राय ने सोमवार को यह सलाह दी थी कि वहाबट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधना बंद करें। चंद्रिका राय की इस सलाह को तेजस्वी ने अनसुना करते हुए एक बार फिर से नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। 


तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर संकट में सरकार को गरीब के सबसे करीब होना चाहिए लेकिन बिहार सरकार इसके ठीक उल्टा काम कर रही है। दूसरे प्रदेशों में फंसे लाखों गरीब मजदूरों को उनके हालात पर छोड़ देना शर्मनाक है। तेजस्वी ने बिहारवासियों से अपील की है कि वह अपने गरीब भाइयों के पक्ष में मजबूती से आवाज़ उठाएं। 


इसके पहले कल तेजस्वी यादव को उनकी ही पार्टी के विधायक और रिश्तेदार चंद्रिका राय ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। चंद्रिका राय ने कहा था कि तेजस्वी यादव बचकानी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने लालू यादव के दोनों बेटों को अनुभवहीन बताते हुए कहा था कि कोरोना महामारी में वह बेवजह नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। चंद्रिका राय ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते तेजस्वी यादव को आपदा की इस घड़ी में बिहार के अंदर होना चाहिए था, सरकार को उचित सलाह देना चाहिए था और जनता का दुख दर्द बांटना चाहिए था लेकिन दिल्ली में बैठकर के वह ट्विटर की सियासत कर रहे हैं।