पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
30-Sep-2019 03:18 PM
PATNA : पटना की 80 फ़ीसदी आबादी पानी में डूबी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे प्राकृतिक आपदा बताते हुए लोगों को हालात से निपटने के लिए धैर्य रखने को कहा है। रविवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि 'हथिया नक्षत्र' के कारण सूबे में भारी बारिश हो रही है, आपदा की इस स्थिति से सबको मिलकर निपटना होगा। सीएम नीतीश के इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घेराबंदी शुरू कर दी है।
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से पूछा है कि वह हथिया नक्षत्र का बहाना बनाकर आखिर कब तक राजधानी पटना में ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की खामी छिपाते रहेंगे? 14 साल के कुशासन के बाद भी शर्म नहीं आना हैरत भरा है।
तेजस्वी यादव ने पटना की बदहाली के लिए बीजेपी को ज्यादा जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी ने कहा है कि पटना में मेयर बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। पटना के 5 विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी के विधायक हैं और बीजेपी के दो लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद पटना से आते हैं। उसके बावजूद राजधानी का यह हाल है। तेजस्वी ने कहा है कि संभव है कि नीतीश कुमार और उनके डिप्टी सीएम सुशील मोदी मौजूदा हालात के लिए मुगल शासकों, नेहरू या फिर लालू शासन को जिम्मेदार ठहरा दें।