अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2020 10:29 AM
RANCHI : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आज रांची पहुंच गए हैं. जहां वह पार्टी अध्यक्ष और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. बता दें कि लालू यादव इन दिनों चारा घोटाले मामले में होटवार जेल में सजा काट रहे हैं, अभी वह रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है.
बता दें कि आज शनिवार का दिन बंदियों से मुलाकात का दिन होता है. आज तीन लोग लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं. जिसके लिए जेल अधीक्षक से उन्हें अनुमति लेनी होगी. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव आज अपने पिता से मुलाकात करेंगे.
बता दें कि पिछले शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता से मुलाकात की थी. तेजस्वी यादव के साथ ही साथ उनके पीए और एक शख्स ने भी मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल जाना था. पिता से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब है और बेहतर इलाज की जरुरत बताई थी.