पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
11-Jan-2022 06:45 PM
PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अब बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके नीतीश चाचा तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मान जायेंग. तेजप्रताप बोले- नीतीश चच्चा पहीले ही बोले थे कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनायेंगे, उनका सब सबूत हम रखे हुए हैं. तिलसकरात तक रूक जाइये फिर हम बता देंगे कि नीतीश चच्चा कब हमलोग के साथ आ रहे हैं.
खरमास के बाद खेला होगा
तेजप्रताप यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा “खरमास के बाद खेला होगा, खेला त बड़ा जबरदस्त होगा. खेला ऐसा होगा कि बीजेपी की आंख फटी की फटी रह जायेगी. बीजेपी औऱ आरएसएस वालों की आंख फट के रह जायेगी. आप देखते तो जाइये.” नीतीश चच्चा मान गये हैं
तेजप्रताप यादव ने कहा “नीतीश कुमार तो बूढ़ा गये हैं, चाचा जी तो बूढे हो गये हैं. अब कितना दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे. चाचा जी मान जायेंगे. पिछला बार बोलवे किये थे चाचा जी कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनायेंगे. सब सबूत है मेरे पास. सब सबूत दिखा देंगे.बहुत सबूत है मेरे पास.”
आरजेडी की सरकार बनेगी
तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही आऱजेडी की सरकार बन जायेगी. इधर ही सब कुछ हो जायेगा. कुछ दिन रूकिये, मकरसंक्रांति के बाद हम खुद बता देंगे कि आरजेडी की सरकार कब बन रही है. घबराइये मत, हम सही हो जायेगा.
तेजस्वी की बात से सहमत नहीं
तेजप्रताप यादव से सवाल पूछा गया कि तेजस्वी ने तो एलान कर दिया है कि नीतीश कुमार न राजद के साथ आ सकते हैं औऱ ना ही राजद उनके साथ जायेगा. तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे तेजस्वी की बात से सहमत नहीं हैं. बिहार के विकास के लिए राजद औऱ जेडीयू को साथ आना होगा. नीतीश कुमार राजद के साथ आय़ेंगे औऱ फिर बिहार को एक नौजवान मुख्यमंत्री मिलेगा.