बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
03-Oct-2021 02:25 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बीजेपी ने हमला बोला है। इस मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी का बयान सामने आया है।लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू परिवार में चल रहा यह झगड़ा तो और बढ़ने वाली है।
लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये झगड़ा तो और बढ़ने वाली है। हमारा इतिहास बताता है कि सत्ता पाने के लिए लोगों ने क्या-क्या रणनिती अपनायी। सत्ता के लिए परिवारों के बीच हुए झगड़े को हमलोगों ने भी देखा है। इसलिए अभी तो यह शुरुआत है आगे देखते जाइए क्या-क्या होता है। तेजस्वी यादव क्या गुल खिलाते है देखते जाइए। वर्तमान में जो कुछ हो रहा है वह कोई अनहोनी नहीं है आगे क्या होगा इसका इंतजार किजिए और देखते जाइए कि लालू परिवार में क्या-क्या गुल खिलता है।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार को जमकर हमला बोला था। उनके निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं थे बल्कि इस बार उनके निशाने पर उनका खुद परिवार था। इस बार निशाने पर कृष्ण का अर्जुन था। ये अलग बात है कि खुलकर अपनी बातों को रखने वाले तेजप्रताप ने शनिवार को इशारों-इशारों में बात की। तेजप्रताप के बयान के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि लालू परिवार में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है।
शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने नए संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की कार्यशाला में अपने पिता को दिल्ली में बंधक बनाए जाने का बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। तेजप्रताप ने कहा था कि मेरे पिता को बंधक बनाने का काम उन लोगों ने किया है जो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने संबोधन के दौरान तेज प्रताप ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा साफ तौर पर तेजस्वी यादव की ओर ही था।