मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jul-2022 02:04 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रौपदी मुर्मू को मुर्ति कहे जाने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी के बयान के बाद एनडीए के सभी दल एकजुट हो गए हैं और लगातार तेजस्वी पर हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू के बाद हम ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने राबड़ी देवी का नाम लिए बिना उन्हें रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बताया है।
जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘लगभग 7 साल तक बिहार को रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री देने वाले राजद नेताओं को SC/ST समाज के लोग हमेशा रबड़ स्टाम्प ही लगते हैं। मांझी ने कहा है कि उन्हें भी कुछ लोग रबर स्टांप मुख्यमंत्री ही समझते थे लेकिन परिणाम सबने देखा है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू पर कमेंट करने से पहले आरजेडी नेता अपनी शैक्षणिक योग्यता ही देख लेते तो शायद ऐसा नहीं कहते।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को शिवहर दौरे के दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बैठाना है ना कि मुर्ति को। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा था कि हमने द्रौपदी मुर्मू को बोलते हुए कभी नहीं सुना है। इस बयान के बाद NDA के सभी दल तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू के बाद हम ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
