TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 01:22 PM
By First Bihar
PATNA: 12 फरवरी को नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा से पहले बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पार्टी में टूट के डर से आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को नजरबंद कर रखा है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर माले और आरजेडी विधायकों को नजरबंद किया गया है।
बिहारम में जारी तमाम तरह के सियासी खेल के बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पहुंची हैं, जहां वे नजरबंद किए गए विधायकों से मुलाकात करेंगी। कहा जा रहा है कि खुद लालू प्रसाद भी तेजस्वी के उस आवास पर पहुंचेंगे जहां विधायकों को नजरबंद किया गया है। लालू प्रसाद के साथ साथ राबड़ी देवी भी सियासी हलचल के बीच एक्टिव हो गई हैं।
बता दें कि 12 फरवरी को नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा साबित करना है। आरजेडी और कांग्रेस ने दावा किया है कि नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल नहीं होगी। तेजस्वी यादव ने बड़े खेल का दावा तो कर दिया है लेकिन अब अपनी पार्टी में टूट के डर से सहमें हुए हैं। ऐसे में विधायकों को अपने आवास में नजरबंद कर दिया है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी खेल की कयासों के बीच तेजस्वी यादव ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी। शाम तीन बजे से आयोजित विधायक दल की बैठक में आरजेडी और माले के विधायकों के पहुंचने के बाद उन्हें तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास में नजरबंद कर दिया था। अब कल सभी विधायक यहां से निकलकर सीधे विधानसभा पहुंचेंगे।