ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- लालू ने अपहरण का उद्योग लगाया, बेटा...

तेजस्वी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- लालू ने अपहरण का उद्योग लगाया, बेटा नौकरी का झुनझुना पकड़ा रहा

02-Nov-2020 03:34 PM

By DEEPAK RAJ / SAURAV

DESK : बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर रैलियां जोरों शोरों से चल रहीं हैं. इसी आलोक में अलग-अलग पार्टी के नेताओं के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. भाजपा के स्टार प्रचारकों में से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाल्मीकिनगर के दौनाहा और सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा पहुंचे जहां वो विपक्षियों पर खूब गरजे. योगी ने कहा कि बिहार में फिर राम राज्य लाना है. 


कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने लोगों से सभी सावधानियां बरतते हुए मतदान करने की अपील की. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया साथ ही नीतीश कुमार का भी खूब गुणगान किया. उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश की सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किये हैं. 


कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि उनलोगों ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है.  पशुओं के लिए जो चारा आता था वो भी राजद और कांग्रेस के नेता ही खा जाते थे. राजद को जब सत्ता मिली तो अपहरण उद्योग को बढ़ावा दिया और भारत को मजबूर भारत कर दिया था. अपने संबोधन में योगी ने राममंदिर, धारा 370, पाकिस्तान और साथ ही विंग कमांडर अभिनंदन का भी जिक्र किया. तेजस्वी के नौकरी देने के वादे पर भी योगी ने तंज कसते हुए कहा कि लालू ने अपहरण का उद्योग लगाया, बेटा नौकरी का झुनझुना पकड़ा रहा है.


योगी ने कहा कि अगर बिहार में विकास हो सकता है तो वो सिर्फ मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हो सकता है. इस बार जनता ने भी मन बना लिया है कि बिहार में वापस जंगलराज का वर्चस्व नहीं पैदा होने देंगे और एक बार फिर भारी मतों से एनडीए को जीत दिलाएंगे.