अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 07:56 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी ने भले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ भ्रष्टाचार के आरोपी मेवालाल के इस्तीफे के बाद जनता दल यूनाइटेड ने जहां तेजस्वी यादव के ऊपर चौतरफा हमला बोला है वहीं अब तेजस्वी भी जेडीयू के नेताओं पर चुन-चुन कर पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अब नीतीश कुमार के सबसे करीबी मंत्री और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के ऊपर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है.. साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि,JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है,CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है। इनकी निष्कपटता देखिए। कहते है बीवी का भ्रष्टाचार Not a big deal.
दरअसल मंत्री पद से मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद जेडीयू तेजस्वी यादव से नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़ने की मांग कर रहा है। जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं ने तेजस्वी यादव को नैतिकता की याद दिलाते हुए कहा है कि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई मामले हैं और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ऐसे में तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। लेकिन आप तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी के ऊपर चल सीबीआई जांच के मामले को उठाकर विवाद को और बढ़ा दिया है। अपनी पत्नी के ऊपर चल रहे पुराने मामले को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मामला कोर्ट में है। इस मामले में हाईकोर्ट से उनकी पत्नी को राहत मिली थी और अब सुप्रीम कोर्ट के सामने तथ्यों को रखा जाएगा। जाहिर है तेजस्वी यादव के निशाने आने के बाद जेडीयू भी अब पलटवार करेगा।