Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
25-May-2024 02:13 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी ने कहा प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक नॉलेज भी नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कुछ नहीं किया। बार-बार बिहार आ रहे हैं, अच्छी बात है आना चाहिए लेकिन 10 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया? इसके बार में उन्होंने बिहार की जनता को कुछ नहीं बताया और ना ही यह बताया कि अगले पांच साल में वह बिहार के लिए क्या करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि आरजेडी वाले आरक्षण खत्म कर देंगे। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री की भाषा में गिरावट आ रही है। बिहार आकर पीएम मोदी जो भाषा बोलते हैं लेकिन यहां के लोग उनकी भाषा को पसंद नहीं करते हैं। हम लोगों ने जब बिहार में जाति आधारित गणना कराने का फैसला लिया तब खुद पीएम मोदी से मिलने गए थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यह साबित करता है कि आप आरक्षण विरोधी हैं।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार को छोडकर किसी भी राज्य में अगर 75 फीसदी आरक्षण लागू हो तो वह बता दें। 17 महीने की सरकार में हमलोगों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया। बिहार कर झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा। हमलोग कर्पूरी, लोहिया और अंबेडकर के वंशज हैं। हम लोगों ने तो आरक्षण को बढ़ाने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमलोग आरक्षण को खत्म कर देंगे।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय करने का काम किया। मंडल कमीशन को देश में लागू कराया। जिन लोगों का पहले शोषण होता था उनको आगे बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री कैसी बातें करते हैं उनको तो थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है। प्रधानमंत्री को तो संविधान का बेसिक भी बता नही हैं। उनको पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए उसके बाद बिहार आना चाहिए।