ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण

Home / news / तेजस्वी का यू-टर्न: पहले राम मंदिर पर दिया विवादित बयान, मामला फंसा तो...

तेजस्वी का यू-टर्न: पहले राम मंदिर पर दिया विवादित बयान, मामला फंसा तो अब कहा- छोड़िये ना ये सब, मुझे कुछ नहीं बोलना

06-Jan-2024 05:46 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: तीन दिन पहले की बात है, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मधुबनी में राम मंदिर पर ऐसा बयान दिया था, जिस पर सियासी घमासान मच गया था. तेजस्वी ने अपने समर्थकों से कहा था कि अगर भूख लगेगी तो मंदिर में जाएंगे क्या? वहां तो ऊपर से दक्षिणा मांग लेगा. अगर इलाज करना हो तो अस्पताल जाएंगे या मंदिर के पंडित जी के पास? अब तेजस्वी का आज का बयान देखिये-छोड़िये ना ये सब. मुझ राम मंदिर मामले पर कुछ नहीं बोलना है. तीन दिनों में तेजस्वी ने यू-टर्न मार लिया.


पटना में आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री सचिवालय के नेक संवाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गये थे. वहां मीडिया ने उनसे पूछा-राम मंदिर पर आपके बयान पर सियासी घमासान मचा है. तेजस्वी बोले-छोड़िये ना ये सब. मुझे इस पर कुछ नहीं बोलना है. 


तेजस्वी यादव आज राम मंदिर के बजाय सुशील मोदी पर बरसने लगे. उन्होंने कहा- सुशील मोदीको पहले अपने बारे में बताना चाहिए कि उनका फ्यूचर क्या होने वाला है. इसके बाद दूसरे के बारे में बोलना चाहिए. हम लोग काम में लगे हए हैं और उन लोगों को प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है. टीवी पर आने के लिए लोग कुछ-कुछ बोलते रहते हैं. सुशील मोदी जी को पहले अपना फ्यूचर देखना चाहिए।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार के विकास की चिंता करते हैं. युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करते हैं. आज ही देखिए कितना बड़ा काम हुआ है. जो खिलाड़ी मेडल जीत कर आए उन्हें सरकारी नौकरी दी गई और उनका नियुक्ति पत्र बांट दिया गया. हम लोगों ने जो रोजगार को लेकर वादा किया था उसे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के लोगों को बिहार की कोई चिंता नहीं है. उन्हें मंदिर मस्जिद में पड़े रहना है. मैं इसकी चिंता नहीं करता.


बता दें कि तीन दिनों पहले मधुबनी के झंझारपुर में तेजस्वी ने राम मंदिर और भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर आपको भूख लगेगी तो मंदिर में जाएंगे क्या? वहां तो ऊपर से दक्षिणा मांग लेगा. अगर इलाज करना हो तो अस्पताल जाएंगे या मंदिर के पंडित जी के पास. तेजस्वी यादव के बयान से सियासी घंमासान छिड़ गयी थी. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे बिहार के सारे मंदिर-मस्जिद को तुड़वा कर अस्पताल बनाने का एलान करें. सुशील मोदी ने कहा था कि लालू परिवार और राजद साजिश के तहत हिन्दूओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहा है ताकि एक धर्म विशेष को खुश किया जा सके. उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव राम मंदिर पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं अगर ऐसा नहीं है तो पटना के हज भवन में अस्पताल बनवा दें.