पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
17-Feb-2022 03:16 PM
MADHUBANI : बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजद द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद जहां कांग्रेस में राजद के प्रति नाराजगी देखी जा रही है वहीं राजद के एक पूर्व विधायक ने भी पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मधुबनी सीट के लिए राजद की ओर से मेराज आलम को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यहां से पूर्व विधायक गुलाब यादव ने बगावती तेवर दिखाते हुए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक गुलाब यादव ने इस सीट से अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।
पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद हमलोग जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। लेकिन इसी बीच दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा कर दी गई, जो विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिहाजा हमने अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बदलाव की मांग की है। गुलाब यादव ने कहा कि जब पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं तो एमएलसी चुनाव दलीय आधार पर क्यों कराए जा रहे हैं।