ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / तेजस्वी यादव को कल ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, इस बार भी...

तेजस्वी यादव को कल ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, इस बार भी पेश नहीं होंगे?

04-Jan-2024 10:22 PM

By First Bihar

PATNA : रेलवे में नौकरी के लिए जमीन लेने के चर्चित लैंड पर जॉब घोटाला मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। तेजस्वी को 5 जनवरी को हाजिर होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें 22 दिसंबर को बुलाया गया था लेकिन तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। उनके पिता लालू यादव को भी 27 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन भेज कर बुलाया गया था। लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वे ईडी दफ्तर नहीं गये। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण तेजस्वी ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। 


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को लैंड फॉर जॉब केस की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों तेजस्वी यादव को फ्रेश समन जारी किया था। उनसे कहा गया है कि 5 जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करें। जांच एजेंसी डिप्टी सीएम से 2004 से 2009 के बीच रेलवे में कई लोगों को जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में पूछताछ करेगी। अब देखना होगा कि इस बार भी वे ईडी के समक्ष पेश होते है या नहीं।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले इससे पहले अक्टूबर महीने में भी तेजस्वी ने सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए उन्हें विदेश दौरे की अनुमति दी थी। इसके बाद तेजस्वी यादव एक हफ्ते के लिए जापान दौरे पर गए थे। यह पूरी तरह सरकारी कार्यक्रम था। जापान में डिप्टी सीएम ने टूरिज्म एक्सपो-2023 में हिस्सा लिया था और बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की थी।