बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
16-Sep-2021 07:18 PM
JHARKHAND: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 18 से 19 सितंबर तक झारखंड दौरे पर हैं। दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान वे शनिवार को रांची पहुंचेंगे। 19 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में आरजेडी कार्यकर्ताओं सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 24 जिलों के कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। तेजस्वी के रांची आगमन का मुख्य मकसद झारखंड में आरजेडी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
तेजस्वी यादव के रांची आगमन की जानकारी राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची में महापुरुषों के नाम पर 31 तोरण द्वार बनाया जा रहा है। तेजस्वी यादव 18 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां झारखंड राजद के नेता पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ा, तासा व छऊ नृत्य से उनका स्वागत करेंगे।
तेजस्वी यादव इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। होटल रेडिशन ब्लू में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्निवाल हॉल में वे झारखंड के सभी 24 जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो बजे तक होने वाले इस सम्मेलन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।