छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
07-Apr-2022 03:27 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के वोट समीकरण को कभी MY के चश्मे से देखा जाता था। माना जाता था कि मुस्लिम और यादव समीकरण के बूते ही लालू प्रसाद यादव ने डेढ़ दशक तक बिहार की सियासत पर पकड़ बनाए रखी। आरजेडी के शासन का मूल वोट समीकरण यही था लेकिन अब उनके बेटे और आरजेडी की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव ने नया समीकरण कर दिया है।
तेजस्वी यादव अब सबको साथ लेकर चलने की बात कहते हैं। कभी लालू यादव की तरफ से दिया गया भूरा बाल साफ करो वाला बयान अब पुरानी बात हो चुकी है और तेजस्वी यादव के साथ-साथ भूमिहार को भी अपनी सियासत का हिस्सा बना कर आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार विधान परिषद चुनाव में भूमिहार जाति से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया और अब चुनाव नतीजे आने के बाद तेजस्वी का यह दांव सही साबित होता दिख रहा है।
तेजस्वी यादव के भूमिहार कैंडिडेट जीत हासिल करने में सफल साबित हुए हैं सबसे पहला नंबर पटना सीट से उम्मीदवार बनाए गए कार्तिक कुमार का है। कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिक मास्टर अनंत सिंह के करीबी माने जाते हैं। भूमिहार जाति से आते हैं और इन्होंने जेडीयू के वाल्मीकि सिंह को मात दी है इसके अलावा पश्चिम चंपारण जैसी सीट पर तेजस्वी यादव के एक भूमिहार उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की यहां आरजेडी के इंजीनियर सौरभ चौधरी ने जीत हासिल की है 18 साल से जो किला भारतीय जनता पार्टी का उसमें आरजेडी के भूमिहार कैंडिडेट ने सेंधमारी कर दी।
मुंगेर, जमुई और लखीसराय सीट पर भी आरजेडी के जिस उम्मीदवार ने जीत हासिल की वह भूमिहार जाति से आते हैं। इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की। अजय कुमार सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार संजय प्रसाद को पटखनी दी। इस सीट पर मिली जीत तेजस्वी के नए सामाजिक समीकरण का बड़ा उदाहरण है। हालांकि दूसरे दलों से भी भूमिहार जाति से आने वाले चेहरों ने जीत हासिल की है।
भारतीय जनता पार्टी से राजीव कुमार सिंह ने गोपालगंज में जीत हासिल की। जबकि बीजेपी ने जिस सच्चिदानंद राय को बेटिकट कर दिया उन्होंने सारण में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। बेगूसराय में भी कांग्रेस उम्मीदवार राजीव सिंह भूमिहार जाति से आते हैं। बिहार में जिन 24 सीटों पर चुनाव हुए उनमें से आधा दर्जन सीटों पर भूमिहार जाति से आने वाले चेहरों ने जीत का परचम लहराया है।