बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Nov-2019 09:41 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. झारखंड में महागठबंधन बनाने में जुटे तेजस्वी यादव ने बिहार में बिखर रहे महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जीतन राम मांझी इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं. इसपर तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में मांझी नहीं हैं. गठबंधन तोड़ने का फैसला उनका है. उन्होंने कहा की मैं इसपर विशेष टिपण्णी नहीं करना चाहता हूँ.
पलटी मारने पर तेजस्वी ने की सीएम नीतीश से तुलना
तेजस्वी यादव ने साफ किया कि महागठबंधन से मांझी जी के जाने का उनका अपना फैसला है. मांझी के जल्दी ही महागठबंधन से जाने के सवाल पर तेजस्वी ने उनकी तुलना सीएम नीतीश से की. उन्होंने कहा कि पलटी मारने के मामले में नीतीश से ज्यादा होशियार कोई नहीं है. हालांकि तेजस्वी ने मांझी को अपना गार्जियन भी बताया.
जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से बाहर निकलने की दी धमकी
जीतन राम मांझी पहले ही महागठबंधन से बाहर निकलने की धमकी दे चुके हैं. मांझी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घोषणा की थी कि पार्टी झारखंड में अकेले चुनाव में उतरेगी और अगले वर्ष जब बिहार में विधानसभा चुनाव होगा तो सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे मांझी - रघुवंश
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मांझी ऐसी बयानबाजी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हो सकता है कि उनकी कुछ मांगें हों जो पूरी नहीं हुई हों. किसी भी गठबंधन में सभी दलों के साथ ऐसा होता है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के जोर पकड़ने के बाद उन्हें पता चलेगा कि महागठबंधन के अलावा उनके लिए कोई और ठिकाना नहीं है.'
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...