महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
01-Oct-2020 04:01 PM
PATNA : महागठबंधन में एक तरफ कांग्रेस और आरजेडी के बीच तालमेल नहीं हो पाया है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी की सहयोगी वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. मुकेश सहनी तेजस्वी यादव से 10 सर्कुलर रोड आवास में मुलाकात कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच महागठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत हो रही है. माना जा रहा है कि तेजस्वी से मुलाकात के बाद सहनी कोई बड़ा एलान कर सकते हैं.
कुर्बानी देने को तैयार
दिल्ली से पटना पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को कहा था कि एक-दो दिनों में महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान कर दिया जाएगा. अभी तो एनडीए में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है. अभी एनडीए के सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पाया है. मुकेश सहनी ने कहा था कि सभी पार्टी को अपना अहम छोड़ना होगा. इसके बाद मजबूती के साथ लड़ना चाहिए. अगर किसी को जरूरत हो तो मुझसे एक-दो सीट ले सकते हैं.
मुकेश सहनी ने कहा था कि भले ही महागठबंधन से जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अलग हो गए हो, लेकिन महागठबंधन में और पार्टी आ रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भी महागठबंधन में आ रही है. महागठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है. कल दिल्ली में कांग्रेस के टॉप लीडर से मुलाकात उनकी हुई है.