BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
12-May-2020 01:51 PM
PATNA: तेजस्वी यादव के पटना आने के बाद सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने तेजस्वी पर निशाना साधा है. विपक्ष ने तेजस्वी यादव को खुद किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाने की सलाह दी है.
लॉकडाउन में भारत व बिहार सरकार का नियम- कानून सभी पर लागू होता है। @YadavTejashwi भी दिल्ली से आने के बाद जाँच- स्क्रीनिंग करायें और 21दिन का वक्त किसी कोरेंटाईन सेंटर में बिताएं। सिर्फ जुबानी जुगाली करने से नहीं होगा, अब सिस्टम को फॉलो कीजिये जिससे व्यवस्था का अनुभव भी होगा।
— Dr. Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) May 12, 2020
21 दिन का बिताए क्वॉरेंटाइन सेंटर में
बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद कहा कि ''लॉकडाउन में भारत और बिहार सरकार का नियम- कानून सभी पर लागू होता है. तेजस्वी यादव भी दिल्ली से आने के बाद जांच- स्क्रीनिंग करायें और 21दिन का वक्त किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में बिताएं. सिर्फ जुबानी जुगाली करने से नहीं होगा, अब सिस्टम को फॉलो कीजिये जिससे व्यवस्था का अनुभव भी होगा. निखिल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ युद्धरत बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भाई देश-विदेश के किसी गुप्त स्थान पर ऐशो-आराम फरमा रहे थे. हमलोग आने के लिए कहे लेकिन नहीं माने। जब जनता ने तेजस्वी भगोड़ा है व तेजस्वी लापता है ट्वीटर ट्रेंड कराना शुरु किया तो आ गए. बिहार में तेजस्वी का स्वागत है.''
फजीहत के बाद
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) May 12, 2020
आ टपके
भ्रष्टाचार के राजकुमार
बताना पड़ेगा किस मांद में दुबके थे
जदयू ने भी किया पलटवार
जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने पटलवार किया और कहा कि ‘’फजीहत के बाद आ टपके भ्रष्टाचार के राजकुमार, बताना पड़ेगा किस मांद में दुबके थे.’’ प्रवक्ता निखिल मंडल ने पलटवार किया और कहा कि ’’खबर आ रही है कि बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी जी बिहार वापस आ चुके है.हमें भी अच्छा नही लग रहा था जिस तरह उन्हें लोग ट्विटर पर भगौड़ा और लापता कह रहे थे.मेरे तरफ से तेजस्वी जी का स्वागत है अब आईये मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ें. आपका बहुत बहुत धन्यवाद की आपने हमारे बुलावे का मान्य रखा और बिहार वापस आएं.’’