ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / कुशवाहा से मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे पीएमसीएच, पुलिस ने रालोसपा समर्थकों को पीटा...

कुशवाहा से मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे पीएमसीएच, पुलिस ने रालोसपा समर्थकों को पीटा

29-Nov-2019 06:02 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीएमसीएच पहुंचे हैं. तेजस्वी रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को देखने पीएमसीएच पहुंचे हैं. अनशन पर बैठे कुशवाहा की अचानक हालत ख़राब होने के कारण उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने रालोसपा कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठियां चटकाई है. 




अनशन पर बैठे कुशवाहा की हालत नाजुक होने पर पुलिस ने अनशन स्थल से उठाकर पीएमसीएच में भर्ती कराया था. इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. क्योंकि रालोसपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर लेटकर प्रदर्शन कर रहे थे. वे अपने नेता को अस्पताल ले जाने का विरोध कर रहे थे. कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार उपेंद्र कुशवाहा की मांग को पूरा करे. इस दौरान पुलिस ने उनको रास्ते से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. 


केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग को लेकर कुशवाहा अनशन पर बैठे हैं. सुगर बेहद कम हो गया और कुशवाहा जॉन्डिस के भी शिकार हो गये हैं. डॉक्टरों की टीम ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया है. उधर कुशवाहा ने एलान किया है कि अस्पताल में उनका अनशन जारी रहेगा.