बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
15-Oct-2021 11:26 AM
PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं की संख्या कम होने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है. अपराधी अपराध करने के बाद खुलेआम घूम रहे हैं. इसपर विपक्ष शुरू से सरकार पर हमलावर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आज सुबह-सवेरे ताबड़तोड़ ट्वीट कर नीतीश सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किये हैं. साथ ही अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया- अपराध-अपराधी, बलात्कार-बलात्कारी, भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचारी, शराब-शराब माफ़िया को संरक्षित करने वाली श्री नीतीश कुमार की कार्य शैली से पूरा बिहार अवगत है. बिहार सत्ता संपोषित अपराध की बाढ़ में डूब चुका है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं. प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की हत्याएँ हो रही है.
इसके पहले तेजस्वी ने अपने एक और ट्वीट में बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल पूछ डाला. शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दरभंगा में पुजारी की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरते हुए सुशासन पर सवाल खड़े किए.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नवमी के दिन दरभंगा के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की बदमाशों ने हत्या कर दी. बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध की गंगा बह रही है. हर दिन प्रदेश में सैकड़ों हत्याएं होती हैं लेकिन कोई जंगलराज नहीं बोलेगा क्योंकि जेडीयू और बीजेपी के दुशासनी राज में हेडलाइन मैनेजमेंट का खेल चल रहा है. दरभंगा में पुजारी की नृशंस हत्या के मामले को लेकर आरजेडी हमलावर है. आरजेडी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में अपराधियों का मनोबल जिस तरह बढ़ा रहा वह बता रहा है कि पुलिस प्रशासन का एकबाल खत्म हो गया है.