ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / चुनाव के बाद मध्यावधि चुनाव की तैयारी में तेजस्वी, पार्टी नेताओं की बैठक...

चुनाव के बाद मध्यावधि चुनाव की तैयारी में तेजस्वी, पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई

10-Jan-2021 08:45 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म हुए भले ही अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और एक बार फिर से चुनावी तैयारी में जुटने वाले हैं. तेजस्वी यादव बिहार में मध्यावधि चुनाव की उम्मीद लिए अभी से अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने में जुट गए हैं. तेजस्वी यादव धन्यवाद यात्रा पर भी निकलने वाले हैं लेकिन उसके पहले उन्होंने पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की अलग-अलग बैठक बुलाई है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक 11 जनवरी को सभी प्रदेश उपाध्यक्षओं के साथ बैठक करेंगे. राज्य के 22 प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. पार्टी के ज्यादातर प्रमुख नेता किसी पद पर काबिज है. विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में मौजूदा स्थिति को लेकर इस बैठक में तेजस्वी चर्चा करेंगे. तेजस्वी यादव इसी बैठक में अपने आगामी यात्रा की रूपरेखा तय करेंगे और मकर संक्रांति के बाद कब से यात्रा की शुरुआत की जाए इसको लेकर शेड्यूल तय किया जाएगा.

मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी को तेजस्वी ने प्रदेश प्रधान महासचिव महा सचिवों और सचिवों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा होगी. तब तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट मांगी गई है. जहां कहीं भी आरजेडी का प्रदर्शन कमजोर रहा है. उसकी पूरी रिपोर्ट तेजस्वी यादव के सामने होगी. आरजेडी इस बात की तलाश करेगा कि आखिर उसका प्रदर्शन कई जगहों पर सामाजिक समीकरण के तौर पर कमजोर क्यों रहा. बैठक में हार के कारणों की तलाश भी होगी. आरजेडी की तरफ से पहले ही नेताओं की कमेटी बनाई गई है जो भितरघात से जुड़े मामलों की जांच रिपोर्ट देने वाली है. तेजस्वी यादव उन इलाकों से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं जहां पार्टी का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. कमजोर कड़ी को मजबूत करने के पीछे तेजस्वी यादव का मकसद यह है कि पार्टी आगामी चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन कर पाए.