मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
07-Mar-2022 02:50 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी. इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगे हुए हैं.
बिहार की सियासत भी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर खूब गर्म है. यूपी चुनाव के परिणाम को लेकर बिहार के राजनीतिक दल भी अपनी नजरें बनाए हुए हैं. इस दरमियान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी में एकतरफा वोट पड़ रहा है. बीजेपी की सरकार का उत्तर प्रदेश में सफाया होने वाला है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज अंतिम चरण के मतदान हो रहे हैं. 10 मार्च को रिजल्ट आएगा. अब समाजवादी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बना रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी को आइना दिखा रही है. जनता ने ठान लिया है कि बीजेपी को भगाना है. जिससे बीजेपी नेताओं की परेशानी बढ़ी हुई है. उनकी परेशानी को देख कर लग रहा है कि अब उनके सरकार की विदाई तय हो गई है.