ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

तेजस्वी को मंगल पाण्डेय के दावों पर नहीं है भरोसा, कोरोना से कैसे निपटेंगे जब चमकी बुखार में हो गये थे फेल

04-Mar-2020 05:09 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : कोरोना वायरस पर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली में इससे निपटने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इस बीच बिहार के पॉलिटिक्स में भी कोरोना का आगमन हो चुका है। कोरोना पर पक्ष-विपक्ष की तकरार जारी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की बातों पर तेजस्वी यादव को तनिक भी भरोसा नहीं है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय बिहार के लोगों को भरोसा तो जरूर दिला रहे है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है सरकार ने हर स्तर पर निपटने की तैयारी कर रखी है। लेकिन उनकी बातों पर यकीन कैसे किया जाए। चमकी बुखार के वक्त भी तो वे ऐसा ही दावा कर रहे थे लेकिन उन दावों को हश्र क्या हुआ सब जानते हैं। सैकड़ों मासूमों की मौत हो गयी थी।


तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री ये बताए कि चमकी बुखार होता कैसे हैं, इससे बचने के उपाय क्या है? ये सब तो उन्हें पता नहीं होगा लेकिन निपटने का दावा जरूर कर रहे हैं। अगर इतना ही भरोसा है कि तैयारी है तो पहले से इस विषय पर प्रेस कॉफ्रेंस कर क्यों नहीं लोगों को जानकारी देने की कोशिश की। सब दावा उनका हवा हो जाएगा अगर सहीं में कोरोना वायरस बिहार पहुंच जाएगा। सरकार इससे निपटने के लिए कहीं से भी तैयार नहीं दिखती है।